Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2017 08:54 AM
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है
चंडीगढ़ (पराशर): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि कांग्रेस हुकूमत के अधीन पंजाब में अमन और कानून की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां अब कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कल रात लुधियाना में हुए पादरी के कत्ल की जोरदार शब्दों में ङ्क्षनदा की।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मृतक पादरी सुल्तान मसीह के परिवार और ईसाई भाईचारे से दुख सांझा करते हुए कहा कि अफसोस की बात है कि कांगे्रसी हुकूमत आने से प्रदेश में जंगलराज पैदा हो गया है। कांग्रेस सरकार को अपने उन वर्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है जिन्होंने पार्टी के सत्ता में आते ही राजनीतिक हत्याएं करनी शुरू कर दी थीं।
उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि गुरदासपुर में एक अकाली वर्कर को लाऊड स्पीकर पर धमकी देकर उसका कत्ल किया गया था। इसी प्रकार एक और मामले में फिरोजपुर में एक अकाली परिवार के 2 सदस्यों को फेसबुक पर धमकी देने के बाद मार दिया गया था। यहां तक कि अकाली दल को वोट डालने वाले दलितों को भी नहीं बख्शा गया। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए तुरंत प्रयास न किए तो पंजाब दोबारा ङ्क्षहसा की भेंट चढ़ सकता है।