Breaking : निहंग सिंह ने युवक को बेरहमी से उतारा मौ/त के घाट, हैरान कर देगी वजह

Edited By Kalash,Updated: 18 Jul, 2024 01:28 PM

nihang singh brutally killed a young man

गांव खनाल में रेफ्रिजरेटर रिपेयर की दुकान चलाने वाले दलित वर्ग से संबंधित युवक की एक निहंग सिंह द्वारा किरपान से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

भवानीगढ़ : गांव खनाल में रेफ्रिजरेटर रिपेयर की दुकान चलाने वाले दलित वर्ग से संबंधित युवक की एक निहंग सिंह द्वारा किरपान से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए गांव भट्टीवाल कलां के सरपंच जसकरन सिंह ने बताया कि उनके गांव का युवक गुरदर्शन सिंह हैप्पी उम्र करीब 26 साल पुत्र सतगुर सिंह गांव खनाल कलां में रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन आदि की रिपेयर का काम करता था। बीते दिन देर शाम जब वह अपनी दुकान के अंदर रेफ्रिजरेटर रिपेयर कर रहा था तो गांव खनाल कलां के एक निहंग सिंह जसवीर सिंह उर्फ ​​​​बिट्टू पुत्र जरनैल सिंह ने बेरहमी से उस पर अपनी किरपान से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और गांव वासियों का इकट्ठ होता देख मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए गुरदर्शन सिंह को इलाज के लिए संगरूर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।      

PunjabKesari

सरपंच जसकरण सिंह ने बताया कि हमलावर जसवीर सिंह उर्फ ​​बिट्टू पुत्र जरनैल सिंह ने कई दिन पहले गुरदर्शन सिंह को अपना फ्रिज ठीक करने के लिए कहा था, लेकिन समय न होने के कारण गुरदर्शन सिंह ने फ्रिज ठीक करने से मना कर दिया था। इसके बाद उसने गुरदर्शन सिंह को दुकान खाली करने और गांव से निकालने व जान से मारने की धमकिया भी दी। इसी बात के चलते बीती शाम उक्त निहंग सिंह ने गुरदर्शन सिंह की बेरमही से मौत के घाट उतार दिया। 

इस संबंध में थाना दिड़बा के प्रमुख इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक गुरदर्शन सिंह के पिता सतगुर सिंह के बयानों के आधार पर निहंग सिंह जसवीर सिंह उर्फ ​​बिट्टू पुत्र निहंग सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!