Edited By Vatika,Updated: 06 Apr, 2021 06:28 PM
पंजाब में कोरोना के कारण नाइट कर्फ्यू लगने के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी नाइट कर्फ्यू लगाने के निर्देश दे दिए।
चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना के कारण नाइट कर्फ्यू लगने के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी नाइट कर्फ्यू लगाने के निर्देश दे दिए।
प्रशासन की तरफ से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, हालांकि जरूरी सेवाओं में लगे लोगों को इससे छूट दी जाएगी। यहां तक कि रेस्टोरेंट भी रात 10 बजे बंद करने के निर्देश जारी कर दिए है। उक्त आदेश मंगलवार रात से लागू हो जाएंगे। बता दें कि सोमवार को 910 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। चंडीगढ़ में 285, पंचकूला में 124 और मोहाली में सबसे ज्यादा 501 मरीज मिले।