Edited By Vaneet,Updated: 25 May, 2019 06:22 PM
डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल के बाथरूम में फ्लश टैंक में नवजात बच्चा (लड़के) का शव मिलने से सनसनी फैल गई।...
डेराबस्सी: डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल के बाथरूम में फ्लश टैंक में नवजात बच्चा (लड़के) का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि आज सुबह सफाई कर्मचारी को फ्लश टैंक से बदबू आई जिसके बाद उसने फ्लश टैंक को खोल कर देखा तो उसमें बच्चे का शव पड़ा हुआ था। यह बच्चा किसका है अभी तक इस बारे कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले की सूचना डेराबस्सी पुलिस को दे दी गई है। डेराबस्सी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।