Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jun, 2017 04:41 AM
ग्माडा की गांव सिंहपुर स्थित 2 एकड़ भूमि पर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पानी की....
रूपनगर/चंडीगढ़(विजय): ग्माडा की गांव सिंहपुर स्थित 2 एकड़ भूमि पर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पानी की सप्लाई बढ़ाने के लिए एक नया पम्प स्टेशन स्थापित किया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन को इस भूमि को ट्रांसफर करने की रस्मी स्वीकृति मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा प्रदान की गई। भवन निर्माण व शहरी विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने बताया कि इस पम्प स्टेशन के स्थापित होने से चंडीगढ़ के सैक्टर-39 के वाटर वक्र्स तक आती 80 मिलियन गैलन क्षमता की पाइपलाइन से शेष शहर को होने वाले पानी की सप्लाई में वृद्धि हो जाएगी।
कजोली से मोहाली तक आ रही मोहाली यू.टी. की नई 80 एम.जी.डी. क्षमता की पाइपलाइन-40 एम.जी.डी. पानी भाखड़ा मेन लाइन से लेगी, जबकि अतिरिक्त 40 एम.जी.डी. पानी की सप्लाई में से 29 एम.जी.डी. पानी चंडीगढ़, 15 एम.जी.डी. मोहाली, 3 एम.जी.डी. पंचकूला तथा 3 एम.जी.डी. पानी चंडी मंदिर कैंटोनमैंट के बीच बांटा जाएगा। इस अतिरिक्त सप्लाई से ट्राईसिटी में पानी की पेश आती कमी दूर हो जाएगी। एरो सिटी, आई.टी. सिटी, ईको सिटी, मैडीसिटी तथा सैक्टर 116, 117, 118 में और मुकम्मल होने जा रहे प्रोजैक्टों के चलते मोहाली में पानी की खपत में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
मोहाली के लिए इस समय 25 एम.जी.डी. पानी की जरूरत है। इस समय शहर को 10 एम.जी.डी. कजोली वाटर वक्र्स से तथा 5 एम.जी.डी. पानी ग्माडा द्वारा विभिन्न सैक्टरों में लगवाए ट्यूबवैलों से प्राप्त हो रहा है। नई पाइपलाइन से सप्लाई होने वाले 5 एम.जी.डी. पानी से शहर को पेश आ रही पानी की कमी कुछ हद तक घट जाएगी। वर्णनीय है कि ग्माडा द्वारा गांव सिंहपुर में 35.3 एकड़ भूमि सैक्टर-123 में वाटर ट्रीटमैंट प्लांट की स्थापना करने के लिए एक्वायर की गई थी। ग्माडा ने यह जमीन ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग से 1.50 करोड़ प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी थी।