Edited By Vatika,Updated: 11 Aug, 2020 09:59 PM
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के चलते राज्य सरकार की तरफ से पंजाब में लगाए गए रात के कर्फ़्यू में ढील दी गई है।
चंडीगढ़: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के चलते राज्य सरकार की तरफ से पंजाब में लगाए गए रात के कर्फ़्यू में ढील दी गई है। इस ढील के तहत पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत राज्य में 12 तारीख की रात को कर्फ़्यू के समय में बदलाव किया गया है।
नए आदेशों के तहत 12 तारीख की रात को कर्फ़्यू रात 1 से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा जबकि पहले कर्फ़्यू का समय रात 11 से सुबह 5 बजे तक का था। इसके अलावा पंजाब के जालंधर, लुधियाना और पटियाला जिले में कर्फ़्यू का समय रात 9 से सुबह 5 बजे तक है। इन आदेशों के तहत इन जिलों में भी कर्फ़्यू एक दिन के लिए रात 1 से सुबह 5 बजे तक रहेगा। बता दें कि 13 अगस्त से आम की तरह रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ़्यू रहेगा जबकि 3 जिलों में जालंधर, लुधियाना और पटियाला में कर्फ़्यू का समय रात 9 से सुबह 5 बजे तक होगा।