दुर्दांत गैंगस्टर्स व आतंकियों के लिए बनेगा नया हाई सिक्योरिटी जोन

Edited By swetha,Updated: 26 Jun, 2018 08:20 AM

new high security zone will be built for gangsters and terrorists

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने भटिंडा की जेल जिसे वास्तविक तौर पर महिला जेल कहा जाता है, को हाई सिक्योरिटी जेल में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है जहां पर दुर्दांत गैंगस्टर्स व आतंकियों को रखा जाएगा। इस समय इन्हें नाभा की हाई...

जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने भटिंडा की जेल जिसे वास्तविक तौर पर महिला जेल कहा जाता है, को हाई सिक्योरिटी जेल में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है जहां पर दुर्दांत गैंगस्टर्स व आतंकियों को रखा जाएगा। इस समय इन्हें नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद रखा हुआ है। 
 

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज इस संबंध में राज्य की जेल मंत्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा, मुख्य सचिव कर्ण अवतार सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह एन.एस. कलसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तेजवीर सिंह, डी.जी.पी. (इंटैलीजैंस) दिनकर गुप्ता, ए.डी.जी.पी. जेल इकबालप्रीत सहोता, आई.जी. (जेल) आर.के. अरोड़ा के साथ उच्चस्तरीय बैठक में उक्त निर्णय लिया। PunjabKesari

 कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने खतरनाक अपराधियों, गैंगस्टर्स तथा आतंकियों के लिए राज्य में नए हाई सिक्योरिटी जोन बनाने का निर्णय लिया है। इससे जेलों में बंद गैंगस्टर्स के मध्य गैंगवार को रोका जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने जेल विभाग द्वारा दिए गए प्रस्तावों को अपनी हरी झंडी दी, जिसके तहत अब सरकार द्वारा जेलों की सुरक्षा व जेल सुधारों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी।  

गैंगस्टर्स की गतिविधियों पर रोजाना नजर रखने के लिए जेलों में विशेष क्षेत्र निर्मित किए जाएंगे जिसमें सुरक्षा को लेकर विशेष गंभीरता दिखाई जाएगी। गैंगस्टर्स तथा अपराधियों की धमकियों व खतरों को देखते हुए जेल विभाग ने नए हाई सिक्योरिटी जोन बनाने का निर्णय लिया है। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने पास कर दिया है कि भटिंडा जेल को हाई सिक्योरिटी जेल में बदल दिया जाए जहां गैंगस्टर्स को शिफ्ट किया जाएगा। दोनों जेलों में गैंगस्टर्स को रखने की क्षमता 250-250 रखी जाएगी।PunjabKesari

5 करोड़ की राशि मंजूर

इसके लिए मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ की राशि को मंजूरी दे दी है। भटिंडा जेल की सुरक्षा को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त केन्द्रीय जेल फरीदकोट, होशियारपुर, नई जिला जेल नाभा व मानसा में 5 करोड़ की राशि से नए हाई सिक्योरिटी जोन बनाने को भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह गैंगस्टर्स व अपराधियों पर पूरी नजर रखें तथा उन्हें राज्य में किसी भी कीमत पर सिर न उठाने दें। कांग्रेस सरकार राज्य में अमन व शांति को हर कीमत पर कायम रखेगी। कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य से अपराधों को जड़ से उखाड़ फैंकेगी। पिछले एक वर्ष के दौरान सरकार ने अनेकों गैंगस्टर्स का सफाया किया है, जबकि कइयों ने सरैंडर कर दिया है। 

पंजाब की जेलों में बंद हैं 240 दुर्दांत गैंगस्टर्स  
मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य की जेलों में 240 दुर्दांत गैंगस्टर्स बंद हैं। इनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 10 हाई सिक्योरिटी जोन व जेलें स्थापित करने का निर्णय लिया गया है जिनमें 8 केन्द्रीय जेलें, सिक्योरिटी जेल नाभा व जिला जेल संगरूर शामिल हैं। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!