Edited By swetha,Updated: 17 Jul, 2018 09:01 AM
आज भी कई महिलाएं ऐसी हैं जो लड़के की चाहत में लड़की को कुर्बान कर मां की ममता को शर्मसार कर रही हैं।ऐसी ही एक घटना सुंदर नगर के निकट की है। जहां एक मां ने अपनी नवजन्मी बच्ची को खाली प्लाट में छोड़ दिया। इससे पहले कि कुत्ते या अन्य जानवर बच्ची को...
लुधियाना(तरुण): आज भी कई महिलाएं ऐसी हैं जो लड़के की चाहत में लड़की को कुर्बान कर मां की ममता को शर्मसार कर रही हैं।ऐसी ही एक घटना सुंदर नगर के निकट की है। जहां एक मां ने अपनी नवजन्मी बच्ची को खाली प्लाट में छोड़ दिया। इससे पहले कि कुत्ते या अन्य जानवर बच्ची को अपना शिकार बनाते उससे पहले एक व्यक्ति की नजर बच्ची पर पड़ गई और उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची और कूड़े में पड़ी बच्ची को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
कृष्ण कुमार नामक एक व्यक्ति सुंदर नगर की एक फैक्टरी में काम करता है। दोपहर को वह खाना खाने के लिए घर जा रहा था। रास्ते में पेशाब करने के लिए उसने साइकिल रोकी और खाली प्लाट में चला गया। जहां कूड़े के ढेर में एक तौलिए में उसने नवजन्मी बच्ची देखी। उसने बच्ची को उठाया और पुलिस को सूचना दी।
जांच अधिकारी दीदार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों के अनुसार बच्ची को जन्म मात्र 40 से 50 घंटे हुए है। बच्ची की हालत में सुधार है। पुलिस इलाके में लगे कई परिसरों के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि इसे अंजाम देने वाला कौन है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइकिल पर घर की ओर जा रहे कृष्ण कुमार शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। परंतु बच्ची को इस तरह कूड़े के ढेर में पड़ा देख उसका दिल पसीज गया और उसने पुलिस के समक्ष बच्ची को रखने की इच्छा जताई।