कोरोना संकट: अमृतसर में वीकेंड लॉकडाउन को लेकर नया ऐलान

Edited By Tania pathak,Updated: 26 Jun, 2020 04:50 PM

new announcement regarding weekend lockdown in amritsar

आज श्री मुक्तसर साहिब में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या के बाद ज़िला प्रशासन ने हरकत में आते  मंडी गिद्दड़बाहा को चार दिनों के लिए मुकम्मल तौर पर बंद करने का बड़ा फ़ैसला किया है...

अमृतसर (सुमित खन्ना): कोरोना महामारी के चलते पिछले दो सप्ताह लॉकडाउन दौरान अमृतसर पूर्ण तौर पर बंद रखा गया था परन्तु इस बार ऐसा नहीं होगा।कल से लगने वाले तीसरे वीकैंड लॉकडाउन दौरान अब अमृतसर में भी शनिवार शाम 5 बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। इस संबंधी बातचीत करते डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि कल शनिवार को शाम 5 बजे तक दुकाने खुलीं रहेंगी जबकि बाद में सोमवार सुबह 5 बजे तक सब कुछ बंद रखा जाएगा। 

आज श्री मुक्तसर साहिब में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या के बाद ज़िला प्रशासन ने हरकत में आते  मंडी गिद्दड़बाहा को चार दिनों के लिए मुकम्मल तौर पर बंद करने का बड़ा फ़ैसला किया है, क्योंकि गिद्दड़बाहा में एक ही परिवार के 8 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसको लेकर इलाका निवासियों में डर और सहम का माहौल है। वही डिप्टी कमिशनर  के निर्देशों के अंतर्गत गिद्दड़बाहा को 26 जून को दोपहर 12 बजे से लेकर 30 जून सुबह 5 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!