Edited By swetha,Updated: 02 Dec, 2018 01:44 PM
शिरोमणि अकाली दल से अलग हुए टकसाली नेताओं ने आज अमृतसर में प्रैस कांफ्रैंस कर अलग पार्टी बनाने का ऐलान किया। पत्रकार वार्ता में टकसाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा , रतन सिंह अजनाला तथा सेवा सिंह सेखवां उपस्थित थे।
अृमतसरः शिरोमणि अकाली दल से अलग हुए टकसाली नेताओं ने आज अमृतसर में प्रैस कांफ्रैंस कर अलग पार्टी बनाने का ऐलान किया। पत्रकार वार्ता में टकसाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा , रतन सिंह अजनाला तथा सेवा सिंह सेखवां उपस्थित थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल तथा विक्रम मजीठिया की गल्त नीतियों के कारण शिरमणि अकाली दल का स्तर काफी गिर गया है। इसी कारण विधानसभा चुनावों में अकाली दल 15 सीटें भी जीत नहीं सका। अब वह आप नेता सुखपाल खैहरा तथा लोक इंसाफ पार्टी नेता सिमरजीत सिंह बैंस को साथ मिलाकर नई पार्टी का गठन करेंगे।
इसका संविधान 1920 में बनाए पार्टी के संविधान के अनुसार होगा। उन्होंने कहा अकाली दल के कारण अकाल तख्त की मर्यादा को भी ठेस पहुंची है। करतारपुर कॉरिडोर खुलने का श्रेय कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू को देते हुए टकसाली नेताओं ने उनको बधाई दी। वह इस संबंधी 14 दिसम्बर को ऐलान करेंगे।