Edited By swetha,Updated: 25 Jul, 2019 02:41 PM
शायद आप लोकसभा चुनाव भूल गए हों। पर आपको एक शख्स नहीं भुला होगा। यह शख्स आपको जरूर याद होगा, जो पंजाब के जालंधर सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहा था।
जालंधरःशायद आप लोकसभा चुनाव भूल गए हों। पर आपको एक शख्स नहीं भुला होगा। यह शख्स आपको जरूर याद होगा, जो पंजाब के जालंधर सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहा था। अब वह जल्द ही बालीवुड में एंट्री करेगा। वह चुनाव नतीजों के शुरूआती रूझान में 5 वोट मिलने पर रो पड़ा था। वह कोई और नहीं नीटू शटरांवाला वाला है,जिसका फूट-फूटकर रोने वाला विडियो 23 मई को खूब वायरल हुआ था।
5 वोट मिलने पर रो पड़ा था नीटू
विडियो में शटरांवाला खुद को सिर्फ 5 वोट मिलने से दुखी होकर रो रहा था। नीटू के कैमरे पर जज्बाती होने की देर थी कि लोगों ने उसे प्रसिद्ध बना दिया। वह माडल बन गया और उस पर गीत बनने शुरू हो गए। अब जल्द ही नीटू आपकों फिल्मों में भी दिखाई देगा।
फिल्मों में निभाएंगे पिज्जा बाय,नेता तथा पुलिस कर्मी का किरादार
नीटू शटरां वालां ने बताया कि उसकी 3 फिल्में जल्द ही आने वाली है,जिसमें वह पिज्जा बाय,नेता तथा पुलिस कर्मी का रोल निभा रहा है। फिल्मों की काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। दोबारा चुनाव लड़ने के बारे में पूछने पर उसने कहा कि वह फगवाड़ा से उपचुनाव अवश्य लड़ेगा क्योंकि पंजाब की जनता बेरोजगारी,नशे तथा अन्य समस्याओं से जूझ रहा है।