Edited By Mohit,Updated: 23 Nov, 2019 09:22 PM
नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह ने 21 नवंबर को रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के साथ सात फेरे लिए थे।
नवांशहर (मनोरंजन): नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह ने 21 नवंबर को रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। आज यानि शनिवार को अदिति सिंह ने अंगद सिंह के गांव सलोह स्थित कोठी में लावें ली। आनंद कारज की इस रस्म में दोनों परिवारों के सदस्यों के अलावा राज्य के कई मंत्री, सांसद व विधायक भी शामिल हुए।
बता दें कि 21 नवंबर को दिल्ली में विधायक अंगद सिंह व अदिति सिंह की हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई थी। आज विधायक अंगद सिंह के घर में सिक्ख रीति रिवाजों के साथ आनंद कारज की रस्मे संपन्न हुई। गौर हो कि 28 वर्षीय अंगद सिंह पंजाब के युवा विधायकों में से एक है। उनका परिवार राजनीति से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। अंगद सिंह के पिता स्वर्ग प्रकाश सिंह व माता गुरइकबाल कौर इससे पहले नवांशहर के विधायक रहे चुके हैं। अदिति सिंह रायबरेली सदर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं। वह अपने परिवार की राजनीतिक उत्तराधिकारी कुछ समय पहले बनी जब उनके पिता अखिलेश सिंह को स्वास्थय कारणों से राजनीति से थोड़ा दूर रहना पड़ा।
आज आनंद कारज के बाद भाई कुलदीप सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर कैबनिट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, सेहत मंत्री पंजाब बलवीर सिंह सिद्दू, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, सांसद मनीश तिवाड़ी, एमपी रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक इद्रप्रीत बुलारिया, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह, लखविंदर सिंह लक्खा विधायक पायल, प्रगट सिंह विधायक, जगदेव सिंह ,अमरीक सिंह विधायक समराला, राजा वड़िंग, अमरजीत सिंह, शरनजीतसिंह ढिल्लो पूर्व मंत्री, डा. सुखविंदर सुक्खी विधायक अकाली दल, बलाचौर के विधायक दर्शन लाल मंगूपुर, चेयरमैन मंडी बोर्ड लाल सिंह, धर्मवीर अगनहोत्री विधायक तरनतारन, विधायक सुरजीत धीमान विधायक हरमिंदर सिंह गिल हाजिर थे। इसके इलावा अदिति सिंह की माता विशाली, बहन दिवाशी, मासी व अन्य रिश्तेदार मौजूद रहे। अंगद सिंह की माता गुरइकबाल कौर बबली, चाचा मंजीत सिंह, बहने व जीजा भी उपस्थित थे।