Edited By Mohit,Updated: 23 Jan, 2019 05:41 PM
कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पार्टी का जनरल सचिव बनाया, जिस पर कैबीनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट के द्वारा अपनी खुशी जाहिर की। इस संबंधी सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा कि प्रियंका..........
अमृतसरः कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पार्टी का जनरल सचिव बनाया, जिस पर कैबीनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट के द्वारा अपनी खुशी जाहिर की। इस संबंधी सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा कि प्रियंका पूरी दुनिया के लिए एक रोल माॅडल है और उनकी जादूई शख्सीअत से कांग्रेस और मजबूत होगी। उन्होंने लिखा कि राहुल और प्रियंका की जोड़ी कमाल करेगी।
इस दौरान उन्होंने जहां राहुल और प्रियंका की जमकर तारीफ की वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा। उन्होंने लिखा कि 'एक और एक ग्यारह, भाजपा नौ दो ग्यारह।'