Edited By swetha,Updated: 15 Jan, 2019 02:43 PM
जीरा के विधायक कुलबीर सिंह की तरफ से पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारियों और अफसरशाही के विरुद्ध पंचों, सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार उनकी शंका दूर करने का प्रयास...
चंडीगढ़ःजीरा के विधायक कुलबीर सिंह की तरफ से पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारियों और अफसरशाही के विरुद्ध पंचों, सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार उनकी शंका दूर करने का प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा कि इस मामले में जीरा सांसद सुनील जाखड़ को जवाब देंगे। उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण समारोहों का बायकाट करने के कारण पंजाब कांग्रेस कमेटी ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
वर्णनीय है कि शनिवार जब राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की अगुवाई में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ और जीरा के विधायक कुलबीर सिंह को मंच से बोलने का न्यौता दिया गया तो उन्होंने इस समारोह का बॉयकाट करते हुए फिरोजपुर रेंज के आई.जी. मुखविन्द्र सिंह छीना सहित कई पुलिस अधिकारियों और अफसरशाही पर नशा तस्करों का साथ देने और भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोप लगाए थे।