पंजाब हर वर्ष नगालैंड को 200 करोड़ की कीमत के सूअर करेगा सप्लाई : सिद्धू

Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2018 07:46 PM

navjot singh sidhu

पंजाब के पशु पालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि 200 करोड़ की कीमत के जिंदा सूअर हर वर्ष नगालैंड को सप्लाई किए जाएंगे। इस संबंधी नगालैंड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग दौरान सहमति बनी है। आने वाले दिनों में औपचारिक समझौता...

चंडीगढ़ (ब्यूरो): पंजाब के पशु पालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि 200 करोड़ की कीमत के जिंदा सूअर हर वर्ष नगालैंड को सप्लाई किए जाएंगे। इस संबंध में नगालैंड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग दौरान सहमति बनी है। आने वाले दिनों में औपचारिक समझौता किया जाएगा।

सिद्धू ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने खास तौर पर पंजाब के सूअरों में अपनी रुचि दिखाई है, क्योंकि नगालैंड के लोग यहां के सूअरों को बढिय़ा और स्वस्थ मानते हैं। सहमति अनुसार 8000 सूअर हर माह नगालैंड को भेजे जाएंगे और वार्षिक 200 करोड़ की आय सूअर पालकों को होगी।

सिद्धू ने बताया कि पंजाब के 100 जिंदा सूअर नगालैंड भेजे जाएंगे, जिनकी नगालैंड के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। नगालैंड के लोगों में पंजाब के सूअरों के प्रति रुचि को और बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे। पंजाब की ओर से सूअरों के साथ स्वास्थ्य सर्टिफिकेट भी भेजे जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!