सुखबीर बादल सिख कौम का गद्दार: सिद्धू

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2018 05:07 PM

navjot sidhu

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने आज अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें सिख कौम का गद्दार कहा है। सिद्धू ने कहा कि जब अकाली दल की सरकार होती है तो उन्हें 84 के दंगे याद नहीं आते।

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने आज अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें सिख कौम का गद्दार कहा है। सिद्धू ने कहा कि जब अकाली दल की सरकार होती है तो उन्हें 84 के दंगे याद नहीं आते।
PunjabKesari
कुर्सी जाते ही अकाली सिख विरोधी दंगों को लेकर ड्रामे शुरू कर देते हैं। सिद्धू ने कहा कि टकसाली अकाली नेताओं को पार्टी से नहीं बल्कि सुखबीर और उनके साले मजीठिया से परेशानी है। सुखबीर सिख कौम के प्रति अगर इमानदार है तो रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा की तरफ से पूछे गए सवालों का जवाब दें। उन्होंने कहा कि सुखबीर बताएं कि उसने डेरा मुखी को माफी क्यों दी?

PunjabKesari
सिद्धू ने यहां एक प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए कहा कि अकाली दल अब केवल सुखबीर और मजीठिया की पार्टी बनकर रह गया है। उन्होंने प्रकाश सिंह बादल से सवाल किया कि वह सुखबीर और मजीठिया के पास अकाली दल को खत्म करने के लिए किए जा रहे कार्यों पर चुप क्यो है?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!