घर में दाखिल होकर नौजवान का बेरहमी से कत्ल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2018 08:50 PM

naujwan s assassination by entering the house

थाना भिखीविंड के अधीन आते गांव माड़ी नौआबाद (तरनतारन) में आधी रात समय आधी दर्जन के करीब तेजधार हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा घर में दाखिल होकर एक नौजवान का बेरहमी से कत्ल कर दिया कत्ल किए गए नौजवान लवप्रीत सिंह (25) के पिता प्रगट सिंह ने बताया कि उसकी...

तरनतारन(रमन) : थाना भिखीविंड के अधीन आते गांव माड़ी नौआबाद (तरनतारन) में आधी रात समय आधी दर्जन के करीब तेजधार हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा घर में दाखिल होकर एक नौजवान का बेरहमी से कत्ल कर दिया कत्ल किए गए नौजवान लवप्रीत सिंह (25) के पिता प्रगट सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी कुलविन्द्र कौर और लड़का लवप्रीत सिंह घर के प्रांगन में सो रहे थे। 

रात करीब 12 बजे के करीब आधा दर्जन लोग दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए, जिन्होंने उसे और उसकी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद लवप्रीत सिंह से तेजधार हथियारों से बेरहमी से अनेकों वार करके कत्ल कर दिया। 

मृतक लवप्रीत सिंह की मां कुलविन्द्र कौर ने बताया कि उसका बड़ा लड़का जसवीर सिंह कर्नाटका की प्राइवेट कंपनी में काम करता है, जिस की पत्नी मनिन्द्र कौर छुट्टियों होने कारण मायके गई थी। जबकि छोटा लड़का मृतक लवप्रीत सिंह का अपनी पत्नी सुखवंत कौर के साथ अदालत में केस चल रहा था। कत्ल की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर डी.एस.पी. भिखीविंड सुलक्खण सिंह मान और एस.एच.ओ. मनजिन्द्र सिंह पुलिस पार्टी समेत पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

 डी.एस.पी. सुलक्खण सिंह मान ने बताया कि कत्ल करने वाले आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। मृतक के परिजनों के बयानों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!