राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: पंजाब के खिलाड़ियों का दबदबा, एक अर्जुन पुरस्कार सहित 6 खिलाड़ियों को ध्यानचंद अवार्ड

Edited By Tania pathak,Updated: 25 Aug, 2020 02:12 PM

national sports awards punjab players dominate

इसी के साथ-साथ तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड के लिए कर्नल सरफराज को चुना गया है। मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को मिलेगी...

पंजाब/चंडीगढ़: इस साल भी खेल मंत्रालय की तरफ से हर साल की तरह खेल पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर ही आयोजित होगा। हालांकि कोरोना महामारी के चलते इस बार वायरस का असर इस पुरस्कार समारोह में भी देखने को मिलेगा। ऐसा पहली बार होगा कि खेल मंत्रालय की तरफ ये आयोजन वर्चुअल किया जाएगा। इससे पहले इस समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में आयोजन किया जाता था।

समारोह से पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाडियों में इस बार पंजाब का दबदबा भी कायम है। पंजाब के हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। वही 6 खिलाडियों को ध्यान चंद अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। ध्यान चंद अवार्ड हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), मनजीत सिंह (रोइंग), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबाल) और लक्खा सिंह (मुक्केबाजी) शामिल है।  

इसी के साथ-साथ तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड के लिए कर्नल सरफराज को चुना गया है। मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को मिलेगी।

गौरतलब है कि पहली बार वर्चुअल आयोजित होने वाले इस समारोह मे चयनित एथलीट, कोच और अन्य विजेता राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में इकट्ठे होने के बाद राष्ट्रपति भवन से लाइव जुड़ेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से वर्चुअल तौर पर साई सेंटर से जुड़ेंगे। पुरस्कार पाने वालों के नाम बोले जाएंगे और उनकी उपलब्धियों की सूची वाला एक प्रशस्ति-पत्र स्लाइड प्ले किया जाएगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!