Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 03:30 AM
रविवार को रामा मंडी के राज कमल अस्पताल में बच्ची को जन्म देने वाली 9वीं क्लास की छात्रा नाबालिग युवती व उसकी बच्ची को आज सिविल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जिसके बाद परिजनों ने उसे अपने पास न रखते हुए पुलिस की मौजूदगी में नारी निकेतन छोड़ दिया...
जालंधर(महेश): रविवार को रामा मंडी के राज कमल अस्पताल में बच्ची को जन्म देने वाली 9वीं क्लास की छात्रा नाबालिग युवती व उसकी बच्ची को आज सिविल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जिसके बाद परिजनों ने उसे अपने पास न रखते हुए पुलिस की मौजूदगी में नारी निकेतन छोड़ दिया है।
नाबालिगा से कई बार दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने वाले गुरकीरत सिंह उर्फ काका पुत्र अमरजीत सिंह निवासी फौजी वाली गली रामा मंडी को बुधवार को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ नाबालिग युवती की मां के बयानों पर 31 अक्तूबर को थाना रामा मंडी में आई.पी.सी. की धारा 376 व 506 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उक्त जानकारी आज पत्रकार सम्मेलन में ए.डी.सी.पी. सिटी-1 कुलवंत सिंह हीर ने दी। उनके साथ ए.सी.पी. सैंट्रल सतिन्द्र कुमार चड्ढा भी मौजूद थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस चौकी दकोहा (नंगल शामां) के प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में ए.एस.आई. कुलदीप सिंह द्वारा पकड़े गए आरोपी काका व बच्ची को जन्म देने वाली 9वीं क्लास की छात्रा एक ही मकान में किराए पर रहते थे। इसी दौरान काका ने नाबालिग छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए और वह गर्भवती हो गई। आरोपी काका जेल जाने से पहले रामा मंडी थाने में पुलिस के समक्ष खुद को बेगुनाह बता रहा था।
उसने कहा कि उसके युवती के साथ कभी कोई संबंध नहीं रहे हैं। उसे इस केस में झूठा फंसाया जा रहा है, जिसके बारे में पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच जारी है और अगर इसमें कोई और सच्चाई सामने आती है तो उसके मुताबिक बनती कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस का यह भी कहना है कि युवती की मां के बयानों पर आरोपी काका को 376 के तहत नामजद किया गया है। युवती के बयान भी माननीय जज के सामने करवाए जाएंगे।