Edited By Vatika,Updated: 03 Jan, 2019 01:49 PM
जालंधर में 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में पहुंचने से पहले केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कांग्रेसी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर...
जालंधर: जालंधर में 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में पहुंचने से पहले केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कांग्रेसी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विधायक सुशील रिंकू को किया गया नजरबंद
कांग्रेसी नेताओं द्वारा 'मेरा चौकीदार चोर है' स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राफेल सौदे, नोटबंदी तथा लेकर केन्द्र सरकार अन्य फैसलों को लेकर मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसी विधायक सुशील रिंकू भी मौजूद थे, जिन्हें रावलपिंडी पुलिस ने नजर बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को गाड़ी में चंडीगढ़ रोड़ पर अज्ञात स्थान पर ले गई है। वहीं ने एल.पी.यू. के बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी कर दिया है।
दुनिया की पहली ड्राइवरलेस सोलर बस से सफर करेंगे मोदी
नए साल पर आज (3 जनवरी) नरेंद्र मोदी एलपीयू में अनोखी बस दुनिया की पहली ड्राइवरलेस सोलर बस से सफर करेंगे। यह बस जालंधर के विद्यार्थियों ने तैयार की है। प्रधानमंत्री 106वीं साइंस कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि यहां 30 हजार के करीब के छात्र मौजूद हैं।