कांग्रेस का पलटवार, भाजपा नेताओं के विवादास्पद बयानों पर प्रधानमंत्री माफी मांगें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 12:40 PM

narendra modi bjp

यूथ कांग्रेस के एक नेता द्वारा चायवाला को लेकर की गई टिप्पणी के बाद युवा कांग्रेस द्वारा उसके लिए खेद व्यक्त करने के बाद अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अनेक बी.जे.पी. नेताओं द्वारा कांग्रेस को लेकर की गई गलत व अश्लील टिप्पणियों व ट्वीट्स को लेकर...

जालंधर (धवन): यूथ कांग्रेस के एक नेता द्वारा चायवाला को लेकर की गई टिप्पणी के बाद युवा कांग्रेस द्वारा उसके लिए खेद व्यक्त करने के बाद अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अनेक बी.जे.पी. नेताओं द्वारा कांग्रेस को लेकर की गई गलत व अश्लील टिप्पणियों व ट्वीट्स को लेकर अपना मोर्चा खोल दिया है। इन टिप्पणियों में प्रधानमंत्री के वे बयान भी शामिल हैं, जो उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ दिए गए थे, इसके लिए कांग्रेस ने भाजपा को क्षमा मांगने के लिए कहा है। ए.आई.सी.सी. के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने ऐसे कई बयान मीडिया के सामने रखे हैं।

क्या मोदी कांग्रेस नेताओं से क्षमा मांगेंगे?
उन्होंने पूछा है कि क्या अब प्रधानमंत्री इसके लिए माफी मांगेंगे? प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह की तुलना खूनी पंजे से की थी। क्या उसके लिए प्रधानमंत्री कांग्रेस से माफी मांगेंगे? मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को नाइट वॉचमैन कहा था, क्या उसके लिए वे राष्ट्र से माफी मांगेंगे? मोदी ने सोनिया गांधी की तुलना ‘जर्सी काऊ’ तथा राहुल गांधी की तुलना ‘हाइब्रिड काफ’ से की थी। क्या उनके लिए मोदी कांग्रेस नेताओं से क्षमा मांगेंगे? उन्होंने कहा कि जब मोदी ने उक्त टिप्पणियां की थीं, तो क्या उन्होंने एक बार भी इनके लिए क्षमा मांगी। क्या मोदी पत्रकारों को ‘बाजारू’ कहने के अपने बयान पर माफी मांगेंगे? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अनेक ऐसे बयान सामने हैं, जिनमें उन्होंने व्यक्तिगत हमले किए।
 

कांग्रेस पर सियासी हमला करने से पहले अपने गिरेबां में झांके BJP
सिंघवी ने कहा कि मोदी तथा भाजपा नेताओं ने कई बार अपने बयानों से पलटी मारी तथा ऐसा कर उन्होंने देश में लोकतंत्र को नीचा दिखाया है। भाजपा नेताओं के विवादास्पद बयानों पर हमला करते हुए सिंघवी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने गुजरात के प्रजापति समुदाय को चिल्लर कहा था। उस समय प्रजापति समुदाय अपने लिए आरक्षण की मांग कर रहा था। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के मंत्री लाल सिंह आर्य ने महात्मा गांधी के हत्यारे नत्थुराम गोडसे को महापुरुष कहा था। क्या उसके लिए भाजपा राष्ट्र से माफी मांगेगी? उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा इकाई के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा था कि प्रधानमंत्री की मोदी की तरफ उठने वाले हाथ व उंगलियां काट दी जाएंगी। क्या उसके लिए भाजपा ने क्षमा याचना की? उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना चरित्र सामने ला दिया है। वह कांग्रेस पर सियासी हमला करने से पहले अपने गिरेबां में झांके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!