Edited By Des raj,Updated: 30 Aug, 2018 12:09 AM
इटली में पक्का करवाने के नाम पर 4.40 लाख रुपए की ठगी मारने पर पुलिस ने 2 व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना अहमदगढ़ के पुलिस अधिकारी वसीर ने बताया कि पुलिस पास मोहम्मद अक्रम ने बयान दर्ज करवाए कि 2011 में रविन्द्र सिंह उर्फ जैपी...
संगरूर (विवेक सिंधवानी, गोयल): इटली में पक्का करवाने के नाम पर 4.40 लाख रुपए की ठगी मारने पर पुलिस ने 2 व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना अहमदगढ़ के पुलिस अधिकारी वसीर ने बताया कि पुलिस पास मोहम्मद अक्रम ने बयान दर्ज करवाए कि 2011 में रविन्द्र सिंह उर्फ जैपी द्वारा वह इटली गया था बाद में रविन्द्र सिंह जैपी ने उसे पक्का करवाने के बदले 4.40 लाख रुपए की मांग की, जिस पर मुद्दई की पत्नी नसरीन बेगम से रणजोध सिंह ने पैसे ले लिए ,परंतु उक्त आरोपियों ने न तो मुझे इटली में पक्का करवाया व न ही पैसे वापिस किए। मोहम्मद अक्रम के बयानों के आधार पर उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।