Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Feb, 2018 05:52 PM
लुधियाना नगर निगम चुनाव से पहले शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कांग्रेस पार्टी के आगे सख्त लहजे में बड़ी मांग रख दी है।
लुधियानाः लुधियाना नगर निगम चुनाव से पहले शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कांग्रेस पार्टी के आगे सख्त लहजे में बड़ी मांग रख दी है।
उन्होंने मांग की है कि यदि निगम चुनाव में मुस्लिम बिरादरी को बनती उम्मीदवारी नहीं दी गई तो भविष्य में बड़ा फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर वोट चाहिए तो मुस्लिमों को चुनावों में टिकट दी जाए। मुस्लिमों ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। उल्लेखनीय है कि लुधियाना नगर निगम के लिए 24 फरवरी को वोटिंग होगी और 26 को नतीजे ऐलाने जाएंगे।