Edited By Vatika,Updated: 21 May, 2019 09:30 AM
शहर के आदर्श नगर में पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है।
पटियाला(बलजिंद्र): चरित्र पर शक करते हुए 55 साल के सुरेश कुमार ने सुबह करीब साढ़े 8 बजे अपनी पत्नी वीना उम्र करीब 50 साल के सीने व पेट पर चाकू से वार कर उसका कत्ल कर दिया। इसके बाद सुरेश ने अपने हाथ की नस काट ली और कमरे को अंदर से बंद करके लेट गया।
वीना का शोर सुनकर पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे लेकिन गेट बंद था। लोगों ने दीवार फांद अंदर जाकर दरवाजा तोड़ा और सुरेश कुमार को अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरे कमरे में वीना की लाश पड़ी थी। थाना सिविल लाइन के इंचार्ज रमनदीप सिंह, डी.एस.पी. सिटी वन योगेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। फोरैंसिक टीम ने मौके से सैंपल भरे। पुलिस ने लाश राजिंदरा अस्पताल भिजवा दी। मृतका के बेटे विशाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।