Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Apr, 2018 07:46 AM
पुलिस थाना जोधां के अधीन पड़ते गांव बोपाराय कलां में एक वृद्ध महिला का तेज हथियार से कत्ल कर दिया गया। थाना जोधां के मुख्य मुंशी लखवीर सिंह ने बताया कि हरविन्द्र कौर (70) निवासी गांव हांस कलां थाना दाखा, जो सुरिन्द्रपाल सिंह उर्फ बिट्टू वासी बापोराय...
जोधां/ललतों (प्रदीप): पुलिस थाना जोधां के अधीन पड़ते गांव बोपाराय कलां में एक वृद्ध महिला का तेज हथियार से कत्ल कर दिया गया। थाना जोधां के मुख्य मुंशी लखवीर सिंह ने बताया कि हरविन्द्र कौर (70) निवासी गांव हांस कलां थाना दाखा, जो सुरिन्द्रपाल सिंह उर्फ बिट्टू वासी बापोराय कलां की माता बलजीत कौर की मौत पर अफसोस करने आई थी।
इसी दौरान सुरिन्द्रपाल ने हरविन्द्र कौर पर दातर से उसकी गर्दन पर वार कर दिए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-302 के तहत कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।