गुरुद्वारे में निहंग ने सरेआम धड़ से अलग किया मुख्य सेवादार का सिर(Watch Video)

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2017 01:10 PM

गुरुद्वारा श्री बिबानगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा प्यारा सिंह का देर शाम एक निहंग सिंह द्वारा तेजधार हथियार के साथ कत्ल कर सिर धड़ से अलग कर दिया गया।

फतेहगढ़ साहिब(जगदेव) : गुरुद्वारा श्री बिबानगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा प्यारा सिंह का देर शाम एक निहंग सिंह द्वारा तेजधार हथियार के साथ कत्ल कर सिर धड़ से अलग कर दिया गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद निहंग सिंह गुरुद्वारा साहिब के ऊपर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने काफी देर के बाद कड़ी मशक्कत कर निहंग सिंह को अपनी जान पर खेल कर गिरफ्तार किया। 

PunjabKesari

जानकारी देते हुए डी.एस.पी. दलजीत सिंह खख ने बताया कि प्यारा सिंह और चरणजीत सिंह का पहले आपसी झगड़ा था। देर शाम प्यारा सिंह गुरुद्वारा साहिब में ही मौजूद था। इसी दौरान जिला फतेहगढ़ साहिब के ही गांव लुहारी कलां निवासी निहंग चरणजीत सिंह आया और अपने गंडासे के साथ उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह गुरुद्वारा साहिब के ऊपर अपने साथ कई तेजधार हथियारों के अलावा दवाई की बोतल भी लेकर जा चढ़ा। इसके बाद एस.पी. डी. दलजीत सिंह राणा, डी.एस.पी. डी. दलजीत सिंह खख ने पुलिस मुलाजिमों व कर्मचारियों के साथ मिलकर एक रणनीति के तहत गुरुद्वारा साहिब के ऊपर जाकर चरणजीत सिंह को दबोच लिया। 

PunjabKesari

इसी दौरान एस.पी. डी., डी.एस.पी. डी. पर चरणजीत सिंह ने वार भी किया और उन्हें घायल कर दिया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया गया और गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले गए। मौके पर एस.एस.पी. अलका मीना भी पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। शव को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब के डैड हाऊस में रखवा दिया गया है। डी.एस.पी. डी. दलजीत सिंह खख ने बताया कि उसके पास से कई तेजधार हथियारों के अलावा एक दवाई की बोतल भी बरामद की गई है। मृतक प्यारा सिंह के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!