Edited By Vatika,Updated: 27 Sep, 2019 05:47 PM
गांव दोसांझ कला की नई आबादी में दिनदहाड़े एक देवर ने अपनी भाभी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। जानकारी देते हुए थाना प्रमुख गोराया केवल सिंह ने बताया
गोरायाः गांव दोसांझ कला की नई आबादी में दिनदहाड़े एक देवर ने अपनी भाभी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। जानकारी देते हुए थाना प्रमुख गोराया केवल सिंह ने बताया कि 40 वर्षीय मृतक महिला जसविंदर कौर जस्सी पत्नी तरसेम लाल की बड़ी लड़की प्रिया ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी। वह 3 बहन-भाई है, जिसमें 2 लड़कियां 1 लड़का है। उसके भाई विदेश में रहते है।
गुरुवार को उसकी मां जसविंदर कौर उसके चाचा के घर दोपहर में गई थी, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं मैं हो गई। उसके चाचा पवन कुमार पुत्र बलदेव राज ने उसकी मां पर चाकू से कई वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद चाचा बलदेव कुमार मौके से फरार हो गया। थाना प्रमुख ने बताया कि दोषी के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।