Edited By Mohit,Updated: 17 Feb, 2019 06:32 PM
बस्ती पीरदाद रोड पर स्थित राजन नगर में एक महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई है। उसके सिर और गले पर निशान मिले हैं।
जालंधर (मृदुल): बस्ती पीरदाद रोड पर स्थित राजन नगर में एक महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई है। उसके सिर और गले पर निशान मिले हैं।
मृतका की पहचान बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली गुड़िया के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने महिला के पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद पार्षद लखबीर सिंह बाजवा भी मौके पर पहुंचे। बाजवा का कहना है कि हत्या कल की हुई लग रही है, लेकिन खुलासा आज हुआ है।