Edited By Anjna,Updated: 13 Feb, 2019 02:30 PM
फरीदकोट के गांव दबड़ीखाना में गत रात्रि कलयुगी पिता द्वारा अपने बेटे का बेरहनी कत्ल करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजविंदर सिंह (40) के तौर पर हुई है।
फरीदकोट (जगतार, विपन) ; फरीदकोट के गांव दबड़ीखाना में गत रात्रि कलयुगी पिता द्वारा अपने बेटे का बेरहमी से कत्ल करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजविंदर सिंह (40) के तौर पर हुई है। हैरानी की बात तो यह है कि बेरहम पिता ने कत्ल करने के बाद बेटे के शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे छप्पड़ में फैंक दिया। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
छोटा सिंह के पुत्रबधू के साथ थे अवैध संबंध
मामले की जांच कर रहे डी.एस.पी. कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी छोटा सिंह के अपनी पुत्रबधू के साथ अवैध संबंध थे तथा उनके इस रिश्ते में राजविंदर सिंह रोड़ा बन रहा था। बताया जा रहा है कि राजविंदर कौर की पत्नी घरेलू कलह के चलते पिछले ढेड महीने से अपने मायके रह रही थी।
वारदात के समय सोया था राजविंदर
इसी बात को लेकर छोटा सिंह अपने बेटे से रंजिश रखता था। गत रात्रि राजविंदर सोया हुआ था। इसी दौरान पिता ने राजविंदर का कुल्हाड़े के साथ गला काट दिया। पुलिस ने अनुसार छोटा सिंह को उसने भाई ने रंगे-हाथों काबू कर लिया है।