Edited By swetha,Updated: 11 Sep, 2018 01:13 PM
थाना मुकेरियां अधीन आते गांव खिच्चियां में कुछ हथियारबंद लुटेरों ने घर में दाखिल होकर बचित्तर सिंह का कत्ल कर दिया। मृतक की बहू मीना कुमारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसको सिविल अस्पताल मुकेरियां में दाखइल करवाया गया है। इस दौरान लुटेरों ने मासूम...
होशियारपुर:थाना मुकेरियां अधीन आते गांव खिच्चियां में कुछ हथियारबंद लुटेरों ने घर में दाखिल होकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया। उक्त व्यक्ति की पहचान बचित्तर सिंह के तौर पर हुई है।
लुटेरों ने मृतक की बहू मीना कुमारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसको सिविल अस्पताल मुकेरियां में दाखिल करवाया गया है। इस दौरान लुटेरों ने मासूम को भी नहीं बख्शा। सूचना मिलते मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. मुकेरियां, एस.पी. होशियारपुर ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।