योधवीर सिंह हत्याकंड में आया नया मोड़,परिजनों ने मारपीट कर उतार दिया था मौत के घाट

Edited By Anjna,Updated: 06 May, 2018 09:09 AM

murder case

जिला पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी पत्रकार वार्ता दौरान हरमीत सिंह हुंदल एस.पी. (इन.) ने बताया कि गत वर्ष 1.10.2017 को गांव लक्खोवाल थाना भवानीगढ़ के निवासी शेर सिंह ने एक बयान दर्ज करवाया था...

संगरूर (विवेक सिंधवानी, यादविन्दर, बेदी, हरजिंदर): जिला पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी पत्रकार वार्ता दौरान हरमीत सिंह हुंदल एस.पी. (इन.) ने बताया कि गत वर्ष 1.10.2017 को गांव लक्खोवाल थाना भवानीगढ़ के निवासी शेर सिंह ने एक बयान दर्ज करवाया था कि उसके पुत्र योधवीर सिंह की दुर्घटना में मौत हो गई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज लिया था परंतु पुलिस को सूचना मिली कि इस युवक की मौत दुर्घटना में नहीं हुई बल्कि इसका कत्ल हुआ है।

एस.पी. हुंदल ने बताया कि युवक की मौत की पड़ताल के लिए उक्त केस थाना भवानीगढ़ से सी.आई.ए. बहादर सिंह वाला को मार्क कर दिया। सी.आई.एय बहादर सिंह वाला के इंचार्ज विजय कुमार ने इस मामले की जांच की और पता चला कि यह मौत दुर्घटना द्वारा नहीं बल्कि एक साजिश के तहत योधवीर सिंह का कत्ल जसंवत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र जंगीर सिंह, मनदीप सिंह उर्फ मनी पुत्र दविन्द्र सिंह व सुखविन्द्र सिंह उर्फ काला सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी नूरपुरा थाना भवानीगढ़ ने मिलकर किया है।

कत्ल को दुर्घटना में बदलने का प्रयास
जानकारी देते हुए एस.पी. हुंदल ने बताया कि उक्त आरोपियों ने कत्ल को दुर्घटना में बदलने का प्रयास करते हुए शव को नाभा-चन्नो गांव लक्खेवाल के नजदीक सड़क पर फैंक दिया ताकि यह एक दुर्घटना लगे। मृतक युवक की आयु 22-23 वर्ष के करीब थी तथा वह आईलैट्स कर रहा था। 

पुलिस के पास नहीं आई थी छेड़छाड़ की शिकायत 
पत्रकारों के सवालों को जवाब देते हुए एस.पी. हरमीत सिंह हुंदल ने बताया कि लड़की ने मृतक द्वारा की जाती छेड़छाड़ के बारे में अपने परिवार को बताया था परंतु पुलिस के पास छेड़छाड़ संबंधी कोई शिकायत नहीं आई थी। 

अक्सर करता था लड़की का पीछा
एस.पी. ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों द्वारा इकबाल ए जुर्म करने व यह वजह रंजिश सामने आई कि मृतक योधवीर सिंह उक्त आरोपी जसवंत सिंह उर्फ जस्सा की लड़की का लंबे समय से बुरी नीयत से अक्सर पीछा करता था तथा उसको घर से बाहर जाते हुए तंग-परेशान करता था। 30-9-17 को शाम के वक्त योधवीर सिंह लड़की से बातचीत करने के इरादे से उसके घर के नजदीक आया था जिस पर जसवंत सिंह जस्स, उसके भतीजे मनदीप सिंह मनी व नौकर सुखविन्द्र सिंह काला ने मिलकर योधवीर सिंह की बुरी तरह से मारपीट की तथा इस दौरान उसकी मौत हो गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!