Edited By Anjna,Updated: 04 May, 2018 12:01 PM
अमृतसर के हलका मजीठा के कत्थू नंगल इलाके में रेलवे कर्मचारी के कत्ल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक अपना वेतन निकलवा कर घर वापिस जा रहा था। तभी कुछ लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। उक्त व्यक्ति का शव खेतों के नजदीक से बरामद...
अमृतसरः अमृतसर के हलका मजीठा के कत्थू नंगल इलाके में रेलवे कर्मचारी के कत्ल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक अपना वेतन निकलवा कर घर वापिस जा रहा था। तभी कुछ लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। उक्त व्यक्ति का शव खेतों के नजदीक से बरामद किया गया है।
मौके पर पंहुची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है । मृतक व्यक्ति के बेटे का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई दुशमनी नहीं है, परन्तु जिसने भी उसके पिता का कत्ल किया गया है, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।