Edited By swetha,Updated: 15 Apr, 2018 11:13 AM
गांव अम्बेमाजरा निवासी एक प्रवासी व्यक्ति ने गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान रिंकी (25) पत्नी सुनील कुमार पुत्र राज कुमार निवासी गांव हरिनगर सासनी, हाथरस (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह पति सहित अमरजीत सिंह के गोदाम गांव...
मंडी गोबिंदगढ़(मग्गो): गांव अम्बेमाजरा निवासी एक प्रवासी व्यक्ति ने गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान रिंकी (25) पत्नी सुनील कुमार पुत्र राज कुमार निवासी गांव हरिनगर सासनी, हाथरस (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह पति सहित अमरजीत सिंह के गोदाम गांव अम्बेमाजरा मंडी गोबिंदगढ़ में बतौर किराएदार रहती थी। देर शाम गोबिंदगढ़ पुलिस ने मृतका की मां निशा देवी के बयानों पर आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ धारा-302 का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए अपने बयान में निशा देवी ने बताया कि उसका दामाद सुनील कुमार अक्सर शराब के नशे में रिंकी से झगड़ा करता था। जब उसने रिंकी के कमरे से चीख सुनी तो जैसे ही वह कमरे में गई। वह चुन्नी से उसका गला घोंट रहा था। उसे देख वह फरार हो गया था। उसने देखा तो रिंकी की मौत हो चुकी थी। सुनील रिंकी के चरित्र पर शक करता था। दोनों ने 9 साल पहले लव मैरिज करवाई थी और उनके 3 बच्चे हैं।