Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Dec, 2017 10:08 AM
गत दिनों जैक्सन सिटी (अमरीका) में गोली मारकर कत्ल किए आप्रवासी पंजाबी युवक संदीप सिंह का शव बुधवार को भी भारत नहीं पहुंचा। संदीप के पुलिस मुलाजिम पिता बलविन्द्र सिंह निवासी न्यू डिफैंस कालोनी फेस-1 बडिंग़ रोड दीप नगर ने बताया कि उनके बेटे का शव अब...
जालंधर(महेश): गत दिनों जैक्सन सिटी (अमरीका) में गोली मारकर कत्ल किए आप्रवासी पंजाबी युवक संदीप सिंह का शव बुधवार को भी भारत नहीं पहुंचा। संदीप के पुलिस मुलाजिम पिता बलविन्द्र सिंह निवासी न्यू डिफैंस कालोनी फेस-1 बडिंग़ रोड दीप नगर ने बताया कि उनके बेटे का शव अब वीरवार को सायं 6.20 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट द्वारा अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा जिसके बाद रात 10 बजे तक संदीप का शव उनके निवास स्थान पर पहुंच जाने की उम्मीद है।
रामा मंडी थाने में मुंशी के तौर पर तैनात बलविन्द्र सिंह के अनुसार संदीप का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे राम बाग दीप नगर स्थित श्मशानघाट में होगा। संदीप की शव यात्रा उनके निवास स्थान से 11 बजे श्मशानघाट के लिए रवाना होगी।