Edited By swetha,Updated: 02 Dec, 2019 08:27 AM
गांव दियालपुर में एक किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
तरनतारन(रमन): गांव दियालपुर में एक किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
जानकारी देते हुए बलजीत कौर ने बताया कि बीते दिन उसका पति सेवक सिंह (46) अपने ट्रैक्टर के सुहागे से लगी हुई मिट्टी को कच्चे रास्ते की जगह में डाल रहा था। तभी उन्हीं के पड़ोस में रहने वाले भगवंत सिंह ने अपने पिता लखविंद्र सिंह के साथ मिलकर उसके पति को धक्का मार दिया, जिससे उसका पति जमीन पर गिर गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके पति सेवक सिंह के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट में उसका पति बेहोश हो गया, जिसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।