Edited By Mohit,Updated: 11 Jul, 2019 06:13 PM
गांव कटाना में एक नौजवान द्वारा अपने भाई का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार मंगत सिंह पुत्र मोहन सिंह तीन भाई हैं और उन तीनों को खेती के लिए एक ही मोटर से पानी सांझा करना पड़ता है।
गोराया (हेमंत): गांव कटाना में एक नौजवान द्वारा अपने भाई का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार मंगत सिंह पुत्र मोहन सिंह तीन भाई हैं और उन तीनों को खेती के लिए एक ही मोटर से पानी सांझा करना पड़ता है। आज मंगत सिंह ने अपने खेत में पानी देना था, जैसे ही उसने पानी अपने खेत की ओर मोड़ने की कोशिश की तो उसके भाई चूहड़ सिंह ने उसपर कस्सी मारकर उसका कत्ल कर दिया। जिस कारण मंगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगत सिंह की पत्नी हरजीत कौर के बयानों पर मुकद्दमा दर्ज करके आरोपी की जांच शुरु कर दी है।