Edited By Vatika,Updated: 15 Apr, 2019 09:17 AM
गांव रूमी में गत देर रात्रि एक 22 वर्षीय युवक मनजिंद्र सिंह का जातिसूचक शब्द बोलने का विरोध करने पर तेजधार हथियारों से बेरहमी से कत्ल कर दिया गया।
जगराओं (भंडारी): गांव रूमी में गत देर रात्रि एक 22 वर्षीय युवक मनजिंद्र सिंह का जातिसूचक शब्द बोलने का विरोध करने पर तेजधार हथियारों से बेरहमी से कत्ल कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक के पिता जगविंद्र सिंह के बयान पर गांव के कांग्रेसी सरपंच कुलदीप सिंह तथा गुरजीत सिंह यादविंद्र सिंह, गुरमीत सिंह उर्फ मिंटू जंटी सभी वासी रूमी तथा 3 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इनमें से सरपंच सहित 4 को गिरफ्तार कर लिया।