सांसद खालसा फरवरी के प्रथम सप्ताह में थामेंगे भाजपा का दामन!

Edited By swetha,Updated: 17 Jan, 2019 08:52 AM

mp harinder singh khalsa

फतेहगढ़ साहिब लोकसभा हलके से आप पार्टी के निष्कासित सांसद हरिन्दर सिंह खालसा फरवरी के पहले सप्ताह भाजपा का दामन थाम सकते हैं।  वहीं उनके सांसद पद से भी इस्तीफा दिए जाने के बारे में कहा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के केंद्रीय मंत्री हरदीप...

बस्सी पठाना(राजकमल): फतेहगढ़ साहिब लोकसभा हलके से आप पार्टी के निष्कासित सांसद हरिन्दर सिंह खालसा फरवरी के पहले सप्ताह भाजपा का दामन थाम सकते हैं।  वहीं उनके सांसद पद से भी इस्तीफा दिए जाने के बारे में कहा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के माध्यम से सांसद हरिंदर सिंह खालसा की भाजपा हाईकमान से गुप्त बैठक हो चुकी है।खालसा को लोकसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार बनाए जाने की बात कही जा रही है। 

PunjabKesari image, hardeep puri Image, Bharatiya Janata Party, इमेज फोटो वॉलपेपर फुल एचडी फोटो गैलरी फ्री डाउनलोड

बेशक फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट भाजपा के कोटे में नहीं आती परन्तु अगर अदला-बदली के चक्कर में फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट भाजपा के हिस्से में आती है तो सांसद हरिन्दर सिंह खालसा का वहां से शिअद-भाजपा के उम्मीदवार के तौर चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा हैं।सूत्रों मुताबिक शिअद की सीनियर व जूनियर लीडरशिप को सांसद हरिन्दर सिंह खालसा ने भरोसे में लेकर गुप्त बैठकें करनी शुरू कर दी हैं। इस संबंधी बात करने पर सांसद हरिन्दर सिंह खालसा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी उनके पारिवारिक मैंबरों में से एक हैं। आने वाले दिनों में सब कुछ जनता के सामने आ जाएगा। वह शहीदों की धरती की और इस हलके की सेवा फिर से करना चाहते है।

PunjabKesari Image, Arvind Kejriwal Photo, Aam Aadmi Party Image, इमेज फोटो वॉलपेपर फुल एचडी फोटो गैलरी फ्री डाउनलोड

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!