Edited By swetha,Updated: 05 May, 2019 08:35 AM
मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 2 बच्चियों को नहर में फैंककर मौत के घाट उतार दिया। थाना लहरा के मुख्य अफसर थानेदार गुरनाम सिंह ने बताया कि गिंदरो वासी सुनाम ने पुलिस को बयान दर्ज कराए कि उसके भाई का विवाह 16-17 वर्ष पहले पूजा निवासी नरवाणा के साथ...
संगरूर/लहरागागा: मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 2 बच्चियों को नहर में फैंककर मौत के घाट उतार दिया। थाना लहरा के मुख्य अफसर थानेदार गुरनाम सिंह ने बताया कि गिंदरो वासी सुनाम ने पुलिस को बयान दर्ज कराए कि उसके भाई का विवाह 16-17 वर्ष पहले पूजा निवासी नरवाणा के साथ हुआ था जिनके 4 बच्चे हैं। एक लड़की अपने मौसा के साथ जींद हरियाणा में ,जबकि 1 लड़का अपनी दादी के पास सुनाम में रहता है। उसकी भाभी के पास 2 बच्चियां रहती थीं।
उसके भाई की करीब डेढ़ महीना पहले मौत हो गई थी। उसके बाद उसकी भाभी पूजा अपनी दोनों लड़कियों रेखा व सीमा को लेकर किराए पर सुनाम में रहने लगी। पूजा के अजय निवासी सुनाम के साथ अवैध संबंध थे। उसने बताया कि पूजा ने अपने प्रेमी अजय के साथ मिलकर अपनी दोनों लड़कियों को लहरा नहर में फैंककर मार दिया है। पुलिस ने मुद्दई के बयानों की जांच करने उपरांत पूजा वासी नरवाणा (हरियाणा) और अजय वासी सुनाम विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।