Edited By swetha,Updated: 23 Jun, 2019 12:41 PM
बरगाड़ी मामले में मुख्य आरोपी महिंद्रपाल की नाभा जेल में हत्या के बाद उसके पुत्र अमरेंद्र सिंह ने जेल प्रशासन पर सवालों को घेरे में लिया है। उन्होंने कहा कि उसके पिता का कत्ल साजिश के तहत किया गया है।
फरीदकोटः बरगाड़ी मामले में मुख्य आरोपी महिंद्रपाल की नाभा जेल में हत्या के बाद उसके पुत्र अमरेंद्र सिंह ने जेल प्रशासन पर सवालों को घेरे में लिया है। उन्होंने कहा कि उसके पिता का कत्ल साजिश के तहत किया गया है।
पुलिस जानती थी कि उसके पिता की जान को खतरा है। इसी कारण उन्हें पुलिस सुरक्षा में अलग बैरक में रखा था। उसके पिता ने बताया भी था कि जेल में कई लोग उन्हें बहुत घूरते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले के संबंध में कोई भी फैसला लेने से पहले वह अपने रिश्तेदारों से बातचीत जरूर करेंगे।