मोगा: अचानक गोली चलने से पूर्व सैनिक की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 18 Jul, 2018 05:40 PM

moga soldier death before a sudden fire

आज सुबह एम.पी. बस्ती लंडेके में अचानक गोली चलने से पूर्व सैनिक मंजीत सिंह (45) जो तीन बच्चों का पिता था, की मृत्यु हो जाने का पता चला ...

मोगा(आजाद): आज सुबह एम.पी. बस्ती लंडेके में अचानक गोली चलने से पूर्व सैनिक मंजीत सिंह (45) जो तीन बच्चों का पिता था, की मृत्यु हो जाने का पता चला है। 

जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह जो सेना से रिटायर्ड होने के बाद दत्त रोड मोगा पर स्थित पंजाब नैशनल बैंक में सुरक्षा कर्मचारी लगा हुआ था। आज सुबह जब वह घर से तैयार होकर अपनी 12 बोर बंदूक लेकर ड्यूटी पर जाने से पहले उसे चैक करने लगा तो अचानक उसकी बंदूक से गोली चल गई, जो उसके गले पर लगी। जिस कारण उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार अमरजीत सिंह अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित वहां पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल मोगा लाया गया। जानकारी देते हुए सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी राज कौर के बयानों पर अ/ध 174 की कार्रवाई की गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!