बाजवा की मांग का खैहरा ने किया समर्थन कहा,महाराजा दलीप सिंह की अस्थियां वापस लाए मोदी सरकार

Edited By Sonia Goswami,Updated: 30 Mar, 2018 10:56 AM

modi government brought back dalip singh s bones

विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने प्रताप सिंह बाजवा की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि महाराजा दलीप सिंह की अस्थियों को मोदी सरकार इंगलैंड से पंजाब वापस लेकर आए। खैहरा ने कहा कि सिख कौम की भावनाओं का आदर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के आखिरी...

चंडीगढ़  (ब्यूरो): विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने प्रताप सिंह बाजवा की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि महाराजा दलीप सिंह की अस्थियों को मोदी सरकार इंगलैंड से पंजाब वापस लेकर आए। खैहरा ने कहा कि सिख कौम की भावनाओं का आदर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के आखिरी महाराजा दलीप सिंह की अस्थियों को जल्द से जल्द भारत लेकर आएं। खैहरा ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह सिख कौम का गौरव हैं व उन्होंने आजाद खालसा राज की स्थापना की थी। महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल की आज भी मिसाल दी जाती है जिसमें कि किसी भी व्यक्ति को फांसी की सजा नहीं दी गई थी। 

 

एक अच्छे शासक होने के साथ-साथ वह गुरु घर को भी पूरी तरह समर्पित थे व उन्होंने श्री दरबार साहिब में सोने की सेवा भी करवाई थी। उनके स्वर्गवास के बाद अंग्रेजों ने पंजाब पर कब्जा कर लिया व 15 साल की आयु में महाराजा दलीप सिंह को अपनी मां से अलग करके इंगलैंड भेज दिया गया व उनका धर्म परिवर्तन करवा कर ईसाई मत अनुसार पालन-पोषण किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!