मजदूर दिवस पर विधायक रमिंदर आवला ने फहराया तिरंगा झंडा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 May, 2020 05:34 PM

mla raminder awla hoisted the national flag on labor day

मजदूर वर्ग को दी बधाई, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का दिया संदेश

जलालाबाद(सेतिया, सुमित): 1 मई को राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर हल्का विधायक रमिंदर आवला कमरे वाला रोड स्थित पंजाब पल्लेदार यूनियन कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए मजदूरों को राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बधाई दी। इस समय प्रधान हंसा सिंह, मक्खन सिंह, महिंदर सिंह, कांग्रेसी नेता राज बख्श कंबोज, काका कंबोज, हरीश सेतिया, दर्शन वाटस, शाम सुंदर मैनी, जरनैल सिंह मुखीजा, बिट्टू सेतिया, सुरिंदर चगती, निजी सचिव अंग्रेज सिंह, जगन नाथ, रोशन लाल भठेजा उपस्थित थे। इसके इलावा विधायक आवला ने अनाज मंडी व अपने वर्करों के घर झंडे फहराए।

इस समय विधायक रमिंदर आवला ने कहा कि इस बार मजदूर दिवस बिल्कुल शांतमई ढंग से मनाया जा रहा है। क्योंकि देश भर में फैली महामारी के कारण हमें संकट को लेकर लोगों से पूरी संवेदना है। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग के हितों के लिए सरकार हमेशा तैयार रहती है व उनके द्वारा भी हलके में जो भी मजदूर वर्ग के हितों के लिए फैसले होंगे लिए जाएंगे। उन्होंने मई दिवस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह व राज्य प्रधान चौधरी सुनील कुमार जाखड़ द्वारा वर्करों को राष्ट्रीय झंडा फहराने व केन्द्र सरकार को जगाने के लिए आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार से सौतेली मां वाला सलूक किया जा रहा है क्योंकि केन्द्र सरकार पंजाब का बनता जी.एस.टी. का हिस्सा उसको नहीं दे रही जिस कारण पंजाब सरकार को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हम केन्द्र से अधिक मदद नहीं बल्कि अपना हक ही मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत समय दौरान प्रधान मंत्री जी द्वारा विभिन्न राज्यों के मुख्य मंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंस द्वारा समस्याओं व वहां के हालातों के बारे जानकारी ली गई परंतु दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह इस इंतजार में रहे कि कब पी.एम.ओ. कार्यालय द्वारा उनके साथ वीडियो कांफ्रेंस करवाई जाएगी जबकि उनके साथ पंजाब के हालातों संबंधी अवगत करवाने के लिए बातचीत नहीं की गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!