Edited By Tania pathak,Updated: 04 Aug, 2021 02:21 PM
बीते दिनों पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस भवन (चंडीगढ़) में कार्यकारी प्रधान सुखविंदर सिंह डैनी द्वारा आयोजित बैठक में अनुसूचित जाति भाईचारा की पंजाब कांग्रेस ....
तपा मंडी (मेशी,हरीश): बीते दिनों पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस भवन (चंडीगढ़) में कार्यकारी प्रधान सुखविंदर सिंह डैनी द्वारा आयोजित बैठक में अनुसूचित जाति भाईचारा की पंजाब कांग्रेस लीडरशिप, कैबिनेट मंत्री और विधायक के साथ विस्तार से विचार-चर्चा की। जिसमें हलका भदौड़ के विधायक पिरमल सिंह धौळा ने क्षेत्र की समस्याओं के हल और बुनियादी सहूलतें लोगों तक पहुंचाने और विकास कामों को करवाने के लिए ग्रांट की भी मांग की।
हलके में कांग्रेस पार्टी की बेहतरी के लिए कुछ नए प्रोग्राम के संबंधी भी सुझाव सामने रखे। जिससे हलका निवासियों को भी पंजाब सरकार की समूह योजनाओं का बड़ा लाभ मिले। इस मीटिंग में पंजाब कांग्रेस प्रधान के साथ 3 घंटे लंबी चली बैठक में 20 मंत्रियों /विधायकों ने पंजाब के दलित भाईचारे की भलाई के लिए ज़रुरी नीतियों के बारे में विस्तार में अपने-अपने विचार रखे।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here