Edited By Suraj Thakur,Updated: 19 Jan, 2019 06:50 PM
पंजाबी एकता पार्टी के गठन के बाद सुखपाल खैहरा ने इसका सूबे में विस्तार शुरू कर दिया है।
चंडीगढ़। पंजाबी एकता पार्टी के गठन के बाद सुखपाल खैहरा ने इसका सूबे में विस्तार शुरू कर दिया है। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़ चुके विधायक मास्टर बलदेव सिंह को पार्टी का उप प्रधान नियुक्त किया है, जबकि दीपक बंसल को महासचिव बनाया है। खैहरा ने लंबी विधानसभा क्षेत्र से नवजोत कौर को यूथ विंग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा एक राजनीतिक सचिव और कार्यालय सचिव की भी नियुक्ति की गई है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के जैतो से विधायक मास्टर बलदेव आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। विधायक मास्टर बलदेव ने ई-मेल के जरिये अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा भेजा था।मास्टर बलदेव का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ दलित कार्ड का केवल इस्तेमाल करते हैं। जैतो से आम आदमी पार्टी से विधायक मास्टर बलदेव सिंह ने अरविंद केजरीवाल को ई-मेल के जरिए भेजे पत्र में लिखा था कि वह काफी दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि पार्टी ने मूल विचारधार और सिद्धातों को पूरी तरह छोड़ दिया है।