Edited By Vaneet,Updated: 25 Jun, 2018 08:11 PM
बीते दिनों आम आदमी पार्टी के रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह सन्दोआ पर हुए जानलेवा हमले के बाद आरोपियों के खिलाफ हुई एफ.आई.आर. में रोपड़ पुलि...
रोपड़(सज्जन सैनी): बीते दिनों आम आदमी पार्टी के रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह सन्दोआ पर हुए जानलेवा हमले के बाद आरोपियों के खिलाफ हुई एफ.आई.आर. में रोपड़ पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का नाम दविन्दर सिंह (मुख्य आरोपी अजविन्दर सिंह का भाई) और अमृतपाल सिंह है जोकि माइनिंग ठेकेदार का मुंशी है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले का मुख्य आरोपी अजविन्दर सिंह और बचित्तर सिंह अभी भी फरार चल रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने अब तक पंाच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।