Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2018 04:19 PM
आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हमला करने वाले आरोपियों में से 3 को नूरपुरबेदी से गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ 307 का पर्चा दर्ज किया गया है।
रूपनगर (विजय) : आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हमला करने वाले आरोपियों में से 3 को नूरपुरबेदी से गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ 307 का पर्चा दर्ज किया है।
इस हमले के मुख्य 2 आरोपी अभी भी फ़रार बताए जा रहे हैं, जिन पर पहले भी 302 (हत्या) का केस दर्ज है। सरकार की तरफ से उक्त आरोपियों को दी गई सुरक्षा भी वापिस ले ली गई है। फिलहाल पुलिस की तरफ से मुख्य आरोपियों की तालाश जारी है। इसके अलावा एम.एल. ए. संदोआ के साथ हमले के दौरान मौजूद गनमैन को सही तरीके से अपनी ड्यूटी न निभाने पर लाईन हाजिर कर दिया गया है और उनकी जगह नए गनमैन तैनात किए गए हैं।