Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 03:37 PM
घर से भागकर जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची लड़की को जी.आर.पी. ने आज परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. इंद्रजीत
जालंधर (गुलशन): घर से भागकर जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची लड़की को जी.आर.पी. ने आज परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर एक लड़की रात के समय अकेले घूम रही थी। जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम पूजा (16) पुत्री शिवराम गुप्ता निवासी जिला अमेठी बताया। पुलिस ने उससे घर का फोन नंबर लेकर उसके परिजनों को सूचित किया।
लड़की के पिता शिवराम गुप्ता ने कहा कि लड़की को घर में किसी बात को लेकर डांटा तो वह नाराज होकर घर से चली गई। हम उसे काफी ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। मंगलवार रात पूजा को लेडीज कांस्टेबल के साथ रखा गया। बुधवार सुबह लड़की के पिता जी.आर.पी. थाने पहुंचे। लिखित कार्रवाई के बाद पुलिस ने लड़की पूजा को उसके पिता शिवराम गुप्ता के हवाले कर दिया।