Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Oct, 2021 10:32 AM
बठिंडा की छिन्दरपाल कौर का कत्ल करने के बाद उसके मंगेतर नवनिंदरप्रीत पाल सिंह ने उसके शव को अपने ही घर के आंगन में दबा दिया था। पुलिस की सख्ती के बाद नवनिंदरप्रीत पाल सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पटियाला (बलजिंदर): बठिंडा की छिन्दरपाल कौर का कत्ल करने के बाद उसके मंगेतर नवनिंदरप्रीत पाल सिंह ने उसके शव को अपने ही घर के आंगन में दफना दिया था। पुलिस की सख्ती के बाद नवनिंदरप्रीत पाल सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने छिन्दरपाल कौर का शव नवनिंदरप्रीत पाल सिंह के घर में से ही बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस शव की बरामदगी को लेकर अभी अधिकारित पुष्टि नहीं कर रही परन्तु गत रात से चल रहे आप्रेशन के बाद दिन में पुलिस ने अर्बन एस्टेट में उसके घर में से शव बरामद किया।
मिली जानकारी अनुसार दोषी ने अपनी मंगेतर का कत्ल करने के बाद में उसका शव घर में ही लगभग चार फुट गहरा दबाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने मीडिया और आम लोगों को नजदीक नहीं लगने दिया। पुलिस की तरफ से प्राथमिक जांच में पाया गया कि छिन्दरपाल कौर की मौत सांस रुकने के कारण हुई है। उसका कत्ल किस तरह किया गया है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।
इस मामले में पिता सुखचैन सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी लड़की छिन्दरपाल कौर उम्र 28 साल की नवनिंदरप्रीत पाल सिंह के साथ जान-पहचान हो गई। उसने अपनी लड़की का रिश्ता उसके साथ कर दिया और 20 अक्तूबर 2021 को विवाह की तारीख रख ली गई थी परन्तु नवनिंदरप्रीत पाल सिंह विवाह से टाल-मटोल करने लग पड़ा। इस दौरान उसने 11 अक्तूबर को उसकी लड़की को शादी की शॉपिंग के बहाने पटियाला बुलाया। 14 अक्तूबर को नवनिंदरप्रीत पाल सिंह ने उसके बेटे को फोन कर कहा कि उसकी बहन झगड़ कर कर कहीं चली गई और मोबाइल फोन भी उसके पास ही रख गई है।
उन्होंने बताया कि जब वह अपने परिवार सहित 15 अक्तूबर को पटियाला में आया तो अपनी बेटी को ढूंढने शुरू किया परन्तु उसका कुछ पता नहीं लगा। बाद में पता लगा कि नवनिंदरप्रीत ने पहले ही किसी लखविंदर कौर नाम की महिला के साथ विवाह किया हुआ है, जिस कारण वह शिकायतकर्ता की लड़की के साथ विवाह नहीं करवाना चाहता। इसी साजिश के अंतर्गत उसने लड़की को अपने पास बुला कर उसका कत्ल कर दिया।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here