Edited By Updated: 18 Feb, 2017 09:50 AM
सिटी रेलवे स्टेशन से वीरवार शाम लापता हुई 3 साल की बच्ची निशा को जी.आर.पी. ने ढूंढ कर उसकी मां के हवाले कर दिया।
जालंधर (गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन से वीरवार शाम लापता हुई 3 साल की बच्ची निशा को जी.आर.पी. ने ढूंढ कर उसकी मां के हवाले कर दिया। जी.आर.पी. के डी.एस.पी. मक्खन सिंह व एस.एच.ओ. करनैल सिंह ने बताया कि महिला गीता देवी अपने 4 बच्चों के साथ अमर पाली एक्सप्रैस से जालंधर पहुंची थी। गीता देवी के मुताबिक वह पानी लेने के लिए गई थी, जब वापस लौटी तो उसकी छोटी बेटी निशा वहां नहीं थी। उसने जी.आर.पी. को सूचना दी। बाद में इसकी सूचना आसपास के स्टेशनों में दी गई।
जमशेर स्टेशन मास्टर ने जी.आर.पी. को स्टेशन पर अकेली बच्ची के बारे में सूचना दी, जिसके बाद जमशेर से बच्ची को जालंधर लाया गया और उसकी मां के हवाले कर दिया। बच्ची कैसे वहां पहुंची यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है। गीता देवी पत्नी मनोज यादव करतारपुर में लेबर का काम करती है।